होम latest News होटल में लड़के और लड़कियों द्वारा नशा करने की वीडियो वायरल, पुलिस...

होटल में लड़के और लड़कियों द्वारा नशा करने की वीडियो वायरल, पुलिस में मचा हड़कंप

0

एक तरफ सरकार नशा खत्म करने का दावा कर रही है।

 एक तरफ सरकार नशा खत्म करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रोजाना नशा करने के मामले सामने आ रहे हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के नजदीक एक होटल में लड़के और लड़कियों द्वारा हैरोइन का नशा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। होटल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशा करने वालों की तलाश की जा रही है। श्री हरिमंदर साहिब के नजदीक चौंक घंटाघर में ज्ञानी निवासी के नाम पर होटल है। इस होटल को सिमरनजीत सिंह नाम के युवक द्वारा चलाया जा रहा है। इस होटल में बैठ कर लड़के लड़कियां नशा करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने शुक्रवार शाम को होटल मालिक सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। होटल के मालिक ने बताया है कि राजबीर कौर और सुखविंदर कौर नाम की युवतियां नशा बेचती हैं। वह नशा खरीद कर अपने ग्राहकों को देता है। जो वीडियो वायरल हुई है उसमें होटल मालिक सिमरनजीत सिंह भी नजर आ रहा है। एसीपी ईस्ट शीतल सिंह ने बताया है कि थाना बी डिवीजन की पुलिस द्वारा तुरंत छापामारी की गई। इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह ने सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मालिक के साथ-साथ वीडियो में नजर आ रही लड़कियों और लड़कों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
नशा सप्लाई करने वाली राजबीर कौर और सुखविंदर कौर के अलावा वीडियो में नजर आ रहे लड़के-लड़कियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का चहेता है सिमरनजीत सिंह : हैरोइन खरीद कर होटल के कमरों में लड़के-लड़कियों को नशा सप्लाई करने वाला सिमरनजीत सिंह पुलिस अधिकारियों का भी चहेता है। थानों में होने वाली हर मीटिंग में वह पहली कतार में नजर आता है। सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर से लेकर डीएसपी और एसपी के साथ उसकी फोटो भी है। कई फोटो उसने अपने होटल में भी फ्रेम कर के लगाई हुई है।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 1 किलो 4 ग्राम हैरोइन सहित एक तस्कर दबोचा
अगला लेखPunjab Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज… इन 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट