होम latest News दुबई की प्रिंसेज ने तलाक लेने के बाद अमेरिकी रैपर से की...

दुबई की प्रिंसेज ने तलाक लेने के बाद अमेरिकी रैपर से की सगाई, जानें कौन हैं राजकुमारी Sheikha Mahra

0

दुबई की शहजादी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम फिर से चर्चा में हैं।

दुबई की शहजादी शेखा महरा मोहम्मद राशिद अल मकतूम फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पति से तलाक का ऐलान किया था। लेकिन अब वह मशहूर रैपर फ्रेंच मॉन्टाना के साथ सगाई कर  लिया है। खबरों के मुताबिक, 31 साल की शहजादी महरा और 40 साल के फ्रेंच मॉन्टाना ने जून 2025 में पेरिस फैशन वीक के दौरान सगाई की। दोनों पिछले साल से एक-दूसरे के साथ वक़्त बिता रहे थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है।

Google search engine


पहली मुलाकात से ही बढ़ी नजदीकियां
दोनों की मुलाकात 2024 के आखिर में दुबई में हुई थी। उस वक्त महरा ने फ्रेंच मॉन्टाना को शहर की सैर कराई और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इसके बाद उन्हें कई बार साथ देखा गया। दुबई और मोरक्को के रेस्टोरेंट्स में,  मस्जिदों की सैर करते हुए, पेरिस के मशहूर Pont des Arts पुल पर टहलते हुए साल 2025 की शुरुआत में पेरिस के फैशन शो में दोनों ने हाथों में हाथ डाले अपनी मोहब्बत का इज़हार भी किया था।

2023 में की थी निकाह
शहजादी महरा ने मई 2023 में अपने पहले पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से निकाह किया था। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादी लंबे समय तक नहीं चली। महरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर पति पर दूसरी महिलाओं में दिलचस्पी लेने का आरोप लगाया और लिखा— “चूंकि तुम दूसरी महिलाओं में मशगूल हो, मैं तुम्हें तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।” इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। तलाक के बाद महरा ने अपनी परफ्यूम ब्रांड “Mahra M1” के तहत एक नया परफ्यूम लॉन्च किया, जिसका नाम उन्होंने “Divorce” (तलाक) रखा।

शाही खानदान की हैं शहजादी
महरा सिर्फ शाही खानदान का हिस्सा ही नहीं, बल्कि पढ़ाई और काम के मामले में भी आगे रही हैं। उन्होंने यूके की यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स की पढ़ाई की। साथ ही मोहम्मद बिन राशिद गवर्नमेंट एडमिनिस्ट्रेशन से भी क्वालिफिकेशन लिया।

फ्रेंच मॉन्टाना का जीवन
फ्रेंच मॉन्टाना, जिनका असली नाम करीम खरबुश है, एक मशहूर रैपर हैं। उनके गाने “Unforgettable” और “No Stylist” दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। उनकी पहली शादी नदीम खरबुश (2007-2014) से हुई थी। उनसे उनका 16 साल का बेटा क्रूज खरबुश है। मॉन्टाना समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने युगांडा और उत्तरी अफ्रीका में स्वास्थ्य और शिक्षा प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग की है।

Google search engine


पिछला लेखUS का टैरिफ अटैक! भारत के इन बड़े उद्योगों पर पड़ा असर, 1500 करोड़ का निर्यात रुका
अगला लेखसमराला कोर्ट ने पंजाबी गायक Guru Randhawa को भेजा सम्मन, 2 सितंबर को कोर्ट में पेशी