Friday, February 6, 2026
होम latest News फरीदकोट में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी...

फरीदकोट में विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

0

पंजाब के फरीदकोट जिले में विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 18 लाख रुपये की ठगी हुई है। नवांशहर के राजिंदर कुमार ने फरीदकोट के रणदीप कौर और बिट्टू सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर उनसे पैसे लिए और बाद में धोखा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hero Image
विदेश भेजने के नाम पर मारी 18 लाख की ठगी, केस। सांकेतिक तस्वीर
  1. फरीदकोट में विदेश भेजने के नाम पर ठगी
  2. 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला
  3. दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के नवांशहर में व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी मारने के मामले में स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने एक महिला सहित कुल दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फिलहाल आरोपित की पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस संबंध में जिला नवांशहर के गांव भरोमाजरा निवासी राजिंदर कुमार ने पुलिस को दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार वह विदेश जाना चाहता था और इसी संबंध में उसकी मुलाकात फरीदकोट निवासी रणदीप कौर तथा बिट्टु सिंह के साथ हुई थी।

एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के उपरांत उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Google search engine


पिछला लेखभ्रष्टाचार मामले में 103 दिन बाद जालंधर MLA रमन अरोड़ा को मिली जमानत, HC ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर दिया फैसला
अगला लेखपटियाला आवारा कुत्ते के मुंह में शिशु का सिर मिलना मामला: मानवाधिकार आयोग ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट