होम latest News CM मान को आज फोर्टिस अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, सभी...

CM मान को आज फोर्टिस अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, सभी टेस्ट आए पॉजिटिव

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती सीएम मान की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में किए गए सभी मेडिकल टेस्ट सामान्य पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
5 सितंबर को हुए थे भर्ती
मुख्यमंत्री मान को 5 सितंबर को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी। अब डॉक्टरों का कहना है कि सीएम पूरी तरह से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं और किसी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं है।
गवर्नर कटारिया पहुंचे अस्पताल
हाल ही में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री का हालचाल जाना। राज्यपाल ने बताया कि सीएम भगवंत मान की तबीयत में काफी सुधार है और डॉक्टरों से बातचीत के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि वह शीघ्र ही घर लौट सकते हैं।
Google search engine


पिछला लेखAsia Cup 2025: सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत की धमाकेदार जीत, गिल के शॉट पर अकरम का रिएक्शन वायरल
अगला लेखPunjab में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी PRTC बस पेड़ से टकराई, 135 से अधिक यात्री थे सवा