होम latest News Punjab सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान, सिर्फ इतने...

Punjab सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया बड़ा ऐलान, सिर्फ इतने दिनों में मिलेगा मुआवजा

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज का बड़ा ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज का बड़ा ऐलान किया है। आज चंडीगढ़ आवास पर राज्य के डिप्टी कमिश्नर साहिबानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से और सचिव, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया और प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर विचार-विमर्श किया।
साथ ही अधिकारियों को 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू करने और इस प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा कर किसानों को मुआवज़े के चेक सौंपने के आदेश दिए। अफसरों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। किसानों को उनकी हर फसल के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा। बाढ़ के कारण घरों और पशुओं को हुए नुकसान की भी भरपाई की जाएगी। इस दुख की घड़ी में आपका बेटा आपके साथ खड़ा है। जल्द से जल्द सभी को उनका बनता हुआ मुआवज़ा दिया जाएगा।
किसानों, पशुपालकों और आमजन के लिए तय की गई मुआवजा राशि:
फसल क्षति पर ₹20,000 प्रति एकड़
पशुधन हानि पर ₹37,500 प्रति जानवर
कच्चे या पक्के घरों को नुकसान पर ₹40,000
सीएम मान ने बताया कि बाढ़ के दौरान जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें से अब तक 42 परिवारों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है, और शेष को भी जल्द राहत मिलेगी।
“किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि अधिकारियों को गांव-गांव जाकर वास्तविक नुकसान का जायजा लेना होगा। अगर किसी भी स्तर पर रिपोर्ट में गड़बड़ी या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine


पिछला लेखNepal की जेलों से भागे कैदी भारत में घुसने की कोशिश में, SSB ने अब तक 67 को पकड़ा
अगला लेखबॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के घर हुई फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी