आत्मा अमर है, केवल शरीर बदलती है।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने पूर्व सांसद महेंद्र सिंह के. पी. जी के घर जाकर उनके पुत्र के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुख की घड़ी में स्वामी जी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सांत्वना दी।

‘आत्मा अमर है, वह केवल शरीर बदलती है’
स्वामी सज्जनानंद जी ने इस मौके पर कहा, “मानव जीवन बेहद अनमोल है और आत्मा अमर है, वह केवल शरीर बदलती है।” उन्होंने बताया कि कठिन समय में अध्यात्म से जुड़कर ही व्यक्ति सच्ची शक्ति और शांति पा सकता है।
‘दिव्य ज्योति जागृति संस्थान उनके साथ खड़ा है’
स्वामी जी ने महेंद्र सिंह के. पी. जी को आश्वासन दिया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का परिवार उनके साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है और लगातार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता रहेगा। स्वामी सज्जनानंद जी के साथ इस मौके पर संस्थान के कई अनुयायी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी शोक व्यक्त किया और परिवार को साहस तथा धैर्य प्रदान किया।