होम latest News Jalandhar: धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को मिली जमानत

Jalandhar: धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार विधायक रमन अरोड़ा को मिली जमानत

0

थाना रामामंडी में दर्ज जबरन वसूली के गंभीर मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने बड़ी राहत दी है।

थाना रामामंडी में दर्ज जबरन वसूली के गंभीर मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके (बांड) भरने के बाद जमानत मंजूर कर दी है। इस फैसले के बाद संभावना जताई जा रही है कि विधायक आज रात तक जेल से रिहा हो सकते हैं।
भ्रष्टाचार केस में भी हो चुके थे गिरफ्तार
इससे पहले, रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। उस मामले में उन्होंने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर जमानत प्राप्त की थी। हालांकि, भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के बाद भी उन्हें रामामंडी थाना क्षेत्र के पार्किंग ठेकेदार द्वारा लगाए गए जबरन वसूली के आरोप के चलते पुनः गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक की गिरफ्तारी की थी, जिससे राजनीतिक हलकों में काफी हलचल मची थी। अब जब ज्यूडिशियल कोर्ट ने राहत दी है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि रमन अरोड़ा जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे और अपने राजनीतिक कार्यों में लौट सकेंगे।
Google search engine


पिछला लेखKartarpur Sahib Gurdwara फिर खुला… लेकिन भारतीय श्रद्धालुओं के लिए अभी भी रोक
अगला लेखAmritsar Police ने हथियार और हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़: 3 आरोपी गिरफ्तार