होम latest News पंजाब के लोगों को सौगात, मिलने जा रही एक और Vande Bharat...

पंजाब के लोगों को सौगात, मिलने जा रही एक और Vande Bharat Train

0

पंजाब वासियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है।

पंजाब वासियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। अब फिरोजपुर से दिल्ली के किए वंदे भारत चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार ये ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को खूब फायदा होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी इसे जल्द ही मंजूरी देंगे। इसे लेकर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी दी है। आपको बता दें कि फिरोजपुर के लोगों द्वारा दिल्ली के लिए वंदे भारत चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
केंद्र के इस ऐलान के बाद अब लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलकर बठिंडा, धूरी, पटियाला, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़-राजपुरा रेलवे लाइन को भी मंजूरी मिल गई है और इससे मालवा क्षेत्र के लोगों को खूब फायदा होगा। यह ट्रैक 18 किलोमीटर लंबा होगा जो मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से गुजरेगा।
Google search engine


पिछला लेखPunjab Government ने उठाया ऐतिहासिक कदम, लॉन्च हुआ देश का पहला कैंसर स्क्रीनिंग AI यंत्र
अगला लेखमनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED कार्यालय पहुंचे पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh, सट्टेबाजी ऐप को लेकर हुई पूछताछ