होम latest News Punjab से एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, इस दिन...

Punjab से एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, इस दिन होगी नामांकन की प्रक्रिया

0

पंजाब की एक खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है।

 पंजाब की एक खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि यह उपचुनाव 24 अक्टूबर 2025 को संपन्न होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। यह सीट आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी।
पूर्व सांसद संजीव अरोड़ा ने 1 जुलाई 2025 को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष को सौंपा था, जिसे औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उपचुनाव का ऐलान कर दिया है।
इस दिन होगी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। चुनाव की सभी प्रक्रियाएं एक ही दिन में पूरी की जाएंगी, जिसमें मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

Google search engine


पिछला लेखशाहरुख खान और विक्रांत मैसी बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान
अगला लेखमुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के पहले दिन ही 1480 परिवारों ने किया पंजीकरण: Dr. Balbir Singh