होम latest News Amritsar में BRTS स्टेशन की छत से टकराई बस; छत पर बैठे...

Amritsar में BRTS स्टेशन की छत से टकराई बस; छत पर बैठे 3 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

0

शहर के अल्फा वन मॉल के सामने सोमवार रात हादसा होने से मुक्तसर के श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

 शहर के अल्फा वन मॉल के सामने सोमवार रात हादसा होने से मुक्तसर के श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, बस की छत पर श्रद्धालु बैठे थे और वे बीआरटीएस स्टेशन की एलिवेशन से टकरा गए। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु मुक्तसर साहिब से आए थे और सेवा कर बस वापस लौट रही थी। बस की छत पर 15 के करीब सवारियां बैठी हुई थी।
अल्फा वन मॉल के सामने बने बीआरटीएस लेन से चालक ने बस को निकाल लिया। लेकिन, जब ये बस बीआरटीएस स्टेशन से गुजरी तो छत पर बैठे श्रद्धालु उसके लैंटर से टकरा गए और नीचे गिर गए। घटना के बाद भी ड्राइवर को हादसे का पता नहीं चला। पीछे से आ रहे लोगों ने बस को रोका और घटना के बारे में जानकारी दी। तकरीबन 5 से अधिक लोग बस से नीचे गिरे थे। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस के ड्राइवर को जब हादसे का पता चला तो वे मौके से फरार हो गया। जबकि, सवारियों ने जानकारी दी कि बस चालक तेज नहीं चला रहा था। लेकिन एक्सीडैंट का पता नहीं चला।
Google search engine


पिछला लेखक्लीयरेंस देने से पहले हलवारा एयरपोर्ट की बिल्डिंग की जांच करेगी बीसीएएस की टीम : Ravneet Bittu
अगला लेखWeather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ठंड ने दी दस्तक