उन्होंने कहा,‘‘आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी देखी होगी। ऑपरेशन सिंदूर भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सबसे बेहतरीन उदाहरण है क्योंकि सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए अधिकतर उपकरण स्वदेशी थे।” भारत ने इस साल मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जो अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।