केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के चलते 19 और 20 दिसंबर को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार और शनिवार को चंडीगढ़ दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 19 और 20 दिसंबर 2025 को शहर में विशेष इंतजाम किए हैं। इसके चलते कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और आवाजाही में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।
19 दिसंबर की रात 9 बजे से 10 बजे तक दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाॅइंट से ट्रिब्यून चौक तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इसी समय पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाॅइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाॅइंट तक यातायात में बदलाव रहेगा।













