होम latest News Punjab में कोहरे के कारण हादसों में Additional SHO सहित तीन की...

Punjab में कोहरे के कारण हादसों में Additional SHO सहित तीन की मौत

0

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है।

 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आए बदलाव के कारण पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को पंजाब से बिहार तक कोहरे की मोटी परत के कारण कई जगह दृश्यता शून्य रही। इससे रेल, सड़क व वायु यातायात प्रभावित हुआ है।
पंजाब में रेड अलर्ट के बीच सीजन की सबसे घनी धुंध पड़ी। लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, फाजिल्का, जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, मोहाली के साथ ही आगरा, बरेली, सहारनपुर, गोरखपुर, अंबाला, ग्वालियर, भागलपुर और डाल्टनगंज में घनी से अति घनी धुंध रही। सुबह आठ बजे तक दृश्यता शून्य रही।
दो कदम दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह सात बजे तक घनी धुंध के साथ ओस भी गिरती रही। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। प्रदेश में होशियारपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। घनी धुंध में हादसे भी हुए।
गुरदासपुर में गांव सोहल के पास एंबुलेंस हाईवे पर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इससे एंबुलेंस में सवार थाना धारीवाल के एडिशनल एसएचओ सुलखन राम की मौत हो गई। उन्हें अमृतसर के अस्पताल ले जाया जा रहा था। उनकी बेटी व एंबुलेंस चालक घायल हो गए।
तरनतारन में ई-रिक्शा हादसे का शिकार हो गया। इससे युवती की मौत हो गई। लुधियाना के रायकोट में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया। इससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। जालंधर में तीन हादसे हुए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने शनिवार को भी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर कोहरे व गलन के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल तक ठिठुरता रहा। बरेली मंडल के आठवीं तक के स्कूल 20 तक बंद किए जा चुके हैं।
Google search engine


पिछला लेखSanju Samson की तूफानी बल्लेबाजी का ‘साइड इफेक्ट’, एक शॉट और अंपायर चारों खाने चित
अगला लेखHardik-Tilak की तूफानी बल्लेबाजी के आगे ढेर हुई South Africa, India ने जीती सीरीज