होम latest News Punjab की राजनीति में हलचल, कई बड़े नेता BJP में शामिल

Punjab की राजनीति में हलचल, कई बड़े नेता BJP में शामिल

0

पंजाब BJP में कई बड़े चेहरे शामिल हुए हैं।

 आज पंजाब BJP में कई बड़े चेहरे शामिल हुए हैं। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए नेताओं को साथ जोड़ रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान प्रदेश BJP अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू खास तौर पर मौजूद रहे।
कांग्रेस से जुड़े रहे पूर्व सांसद जगमीत बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू और अकाली दल के वरिष्ठ नेता चरणजीत बराड़ ने BJP पार्टी का दामन थामा। इसके साथ ही कोटकपूरा क्षेत्र से विधायक रह चुके जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि जगमीत बराड़ पहले अकाली दल से जुड़े रहे हैं और वर्ष 2022 में मौड़ मंडी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नए नेताओं के शामिल होने से भाजपा को मालवा क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी परिवार में लगातार विस्तार हो रहा है और जो लोग आज जुड़े हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौजूदा हालात से आम लोग चिंतित हैं और उन्हें भाजपा से स्थिरता व सुरक्षा की उम्मीद नजर आ रही है। पंजाब में बीजेपी परिवार का विस्तार हुआ है।
Google search engine


पिछला लेखHoshiarpur में ज्वैलरी शॉप में 1.25 करोड़ की चोरी, 20 मिनट में दिया वारदात को अंजाम
अगला लेखHoney Singh ने मांगी माफी, दिल्ली के कॉन्सर्ट में सरेआम की थी ‘गंदी बात