होम latest News Jalandhar: Ramamandi में दिन-दिहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

Jalandhar: Ramamandi में दिन-दिहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

0

देर शाम रामामंडी में फॉच्यरूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी

हालांकि इस हमले में प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गए। वहीं प्रॉपर्टी डीलर द्वारा लाइसैंसी रिवॉल्वर से जवाब में जब गोली चलाई गई तो स्कूटी सवार शार्प शूटर स्कूटी छोड़ कर भाग गए। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे पहले गोलियों की आवाज से पूरा रामामंडी क्षेत्र दहल गया। जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर सरबजीत सिंह नंगलशामा कॉलोनी से अपनी फॉच्यरूनर कार में सवार होकर रामामंडी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से जुपिटर सवार दो युवक उनकी कार का पीछा करने लगे और कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां चलती देख सरबजीत सिंह ने जान बचाने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी। ऐसे में जब वह काकी पिंड स्थित एक्सिस बैंक के पास पहुंचे तो आरोपियों ने कार के आगे आकर फिर से दो गोलियां चला दीं जिनमें से एक गोली कार के दरवाजे में लगी। हालात को भांपते हुए सरबजीत सिंह ने साहस दिखाया और अपनी कार से जुपिटर को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बदमाश सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद सरबजीत सिंह ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसैंसी पिस्तौल से गोली चलाई जिसके बाद आरोपी जुपिटर मौके पर छोड़कर फरार हो गए और नंगलशामा चौकी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना रामामंडी के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है कि प्रॉपर्टी डीलर सरबजीत सिंह पर किन लोगों ने हमला किया और हमले के पीछे का क्या कारण था। इसके बारे में जांच की जा रही है।
Google search engine


पिछला लेखRailways ‘हिंद की चादर’ की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर चलाएगा स्पेशल ट्रेने
अगला लेखJalandhar: बीयर वापस करने को लेकर ठेके पर हिंसक टकराव, चली बोतलें