आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है।
इस अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में मुख्य राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेंगी और राष्ट्र को संबोधित करेंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी भी भारत की वैश्विक पहचान को दर्शा रही है। गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। उनकी उपस्थिति भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।
राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ परेड का समापन
राष्ट्रगान के साथ कर्तव्य पथ परेड का समापन हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेशी मेहमानों यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष सैंटोस डा कोस्टा कर्तव्य पथ से रवाना हो गए।
वायुसेना के विमानों ने भरी उड़ान
वायुसेना के विमानों सी-295, सी-130, एयरक्राफ्ट ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी। साथ ही सुखोई लड़ाकू विमानों, राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर से गगनभेदी गर्जना के साथ उड़ान भरी।
समृद्धि भारत से दुनिया स्थिर होगी- उर्सुला वॉन डेर लेयेन
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने पोस्ट कर लिखा- भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है। एक सफल भारत दुनिया को और स्थिर, समृद्धि और सुरक्षित बनाएगा और हम सभी को इससे फायदा होगा।
परेड में दिखीं राज्यों की शानदार झांकियां की थीम
उत्तर प्रदेश की झांकी की थीम एकमुखीलिंग, छत्तीसगढ़ की स्वतंत्रता का मंत्र, वंदे मातरम्, तमिलनाडु की समृद्धि का मंत्र, आत्मनिर्भर भारत, गुजरात की थीम स्वदेशी मंत्री, स्वावलंबन, वंदे मातरम्, नगालैंड की हॉर्नबिल फेस्टिवल संस्कृति, पर्यटन और आत्मनिर्भरता, पंजाब की श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित, केरल की वॉटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता, हिमाचल प्रदेश री देवभूमि, वीरभूमि, राजस्थान की बीकानेर आर्ट रही।
पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान और योगदान को दर्शाया
पंजाब की झांकी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान और उनके योगदान को दिखाया गया।
सैन्य ताकत के बाद कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विविधता और विकास का प्रदर्शन
सैन्य झांकी के बाद अब सांस्कृतिक झांकियों की शुरुआत हो गई है।
61वीं कैवेलरी का शौर्य प्रदर्शन
61वीं कैवेलरी दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेंट है, जो शौर्य, घुड़सवारी और वीरता की सदियों पुरानी परंपराओं संभाले हुए है। इसका नेतृत्व कैप्टन अहान कुमार ने किया।
परेड में शामिल हुआ यूरोपीय संघ का दस्ता
कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ का दस्ता भी परेड में शामिल हुआ।
ऑपरेशन सिंदूर की झांकी निकाली गई
1965, 1971 और 1999 की युद्ध सामग्री का प्रदर्शन। ऑपरेशन सिंदूर के समय उपयोग में लाए गए इंटीग्रेटेड ऑपरेशनल सेंटर की झांकी निकाली गई। तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन दिखा।
कर्तव्य पथ पर नाग मिसाइल
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान नाग मिसाइल सिस्टम और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल प्रदर्शित किए गए।
कर्तव्य पथ पर फूलों की वर्षा
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा की गई।
शुभांशु शुक्ला अशोक्र चक्र से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया दिया है, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 105 mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी गई।
राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगे को दी सलामी
कर्तव्य पथ पर पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
PM मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम का स्वागत किया। इस दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस अनिल चौहान भी मौजूद रहे।