होम latest News Jammu – Kashmir में भारी हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो

Jammu – Kashmir में भारी हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो

0

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात से मौसम लगातार खराब बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित मशहूर पर्यटन स्थल सोनमर्ग के सरबल इलाके में मंगलवार देर रात अचानक भारी हिमस्खलन हो गया। पहाड़ों से बड़ी मात्रा में बर्फ खिसककर नीचे आई, जिसने इलाके में मौजूद कई घरों और आसपास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ से बर्फ की विशाल लहर तेज रफ्तार में नीचे की ओर बढ़ती है और कुछ ही पलों में आसपास का इलाका बर्फ से ढक जाता है। अचानक हुए इस हिमस्खलन के कारण लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से बर्फ ने रिहायशी इलाकों को ढका है, उससे संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। कई इलाकों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण पहले से ही हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई थी। मौसम में आए इस बदलाव के चलते पहाड़ी इलाकों में खतरा और बढ़ गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पहाड़ी और बर्फीले इलाकों की यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Google search engine


पिछला लेखIndia और New Zealand के बीच चौथा टी20 मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच
अगला लेखCanada में Punjabi Singer के घर पर चली गोलियां, मांगी 5 लाख डॉलर की फिरौती