होम latest News Maharashtra में दर्दनाक विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार सहित 6 लोगों...

Maharashtra में दर्दनाक विमान हादसा, डिप्टी CM अजित पवार सहित 6 लोगों की मौत

0

महाराष्ट्र के बारामती ज़िले से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है।

महाराष्ट्र के बारामती ज़िले से एक विमान हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें कि राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के विमान के साथ लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हो गयी। जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।
मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन आज सुबह 8.45 बजे महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश लैंड हो गया। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्लेन में सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, विमान जैसे ही बारामती में उतरने की प्रक्रिया में था, उसी दौरान तकनीकी या अन्य कारणों से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक इस घटना को लेकर प्रशासन या आधिकारिक एजेंसियों की ओर से कोई विस्तृत पुष्टि जारी नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
DGCA ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की
विमान हादसे में DGCA ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिसमें 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति इस हादसे में ज़िंदा नहीं बचा है ।
PM मोदी और गृह मंत्री ने महाराष्ट्र CM से किया संपर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए: महाराष्ट्र सरकार
एडवोकेट नितिन सतपुते ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे को लेकर अब कानूनी और राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं। एडवोकेट नितिन सतपुते ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।
एडवोकेट सतपुते ने कहा कि यह हादसा सामान्य तकनीकी खराबी से जुड़ा मामला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बेहद ज़रूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि क्या विमान को जानबूझकर दोषपूर्ण स्थिति में रखा गया था, या फिर किसी तरह की लापरवाही हुई।
Google search engine


पिछला लेखArijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी असली वजह
अगला लेखJalandhar: Sports College के पास शोरूम में साथियों के हमले से कर्मचारी की जान गई, 3 पर केस