होम latest News मुश्किल में फंसे Ranveer Singh , एक्टर के खिलाफ Bengaluru में FIR...

मुश्किल में फंसे Ranveer Singh , एक्टर के खिलाफ Bengaluru में FIR दर्ज

0

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कानूनी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।

बंगलूरू में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कर्नाटक की पारंपरिक दैवीय परंपरा का अपमान करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
दैव्य परंपरा के अपमान का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह पर तटीय कर्नाटक की प्रसिद्ध भूता कोला (दैव्य) परंपरा का मजाक उड़ाने का आरोप है। यह शिकायत बंगलूरू के रहने वाले वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रणवीर सिंह की टिप्पणी से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा मामला
यह विवाद पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान शुरू हुआ। 28 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम में रणवीर सिंह मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया और मंच पर कर्नाटक की पारंपरिक भूता कोला संस्कृति को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की। बताया जा रहा है कि ऋषभ शेट्टी ने वहीं रणवीर को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की थी।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
इस घटना के बाद मामला अदालत तक पहुंचा। 27 दिसंबर को बंगलूरू के एक वकील ने एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक निजी शिकायत दायर की थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को अदालत ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
8 अप्रैल को होगी सुनवाई
अब यह मामला बंगलूरू के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेज दिया गया है। अदालत में इस केस की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को तय की गई है। फिलहाल इस मामले पर रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Google search engine


पिछला लेखChandigarh में School को बम की धमकी मिलने से मची अफरा-तफरी, जांच जारी
अगला लेखसंसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे, GDP ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान