होम latest News Jalandhar के श्री गुरु रविदास धाम नतमस्तक होने पहुंचे Sukhbir Badal

Jalandhar के श्री गुरु रविदास धाम नतमस्तक होने पहुंचे Sukhbir Badal

0

सुखबीर बादल ने श्री गुरु रविदास जयंती पर जालंधर के बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम में मत्था टेका और शोभायात्रा में भाग लिया।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर स्थित श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी पहुंचे। उन्होंने वहां मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में भी उन्होंने शिरकत की।
सुखबीर बादल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समूचे संसार को समानता, भाईचारे, धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। उनकी वाणी आज भी समाज को सही दिशा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास धाम ट्रस्ट, बूटा मंडी द्वारा गुरु महाराज की शिक्षाओं और वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। 

आशीर्वाद पाने के लिए देश-विदेश से पहुंच रही संगत

उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर के श्री गुरु रविदास धाम से निकलने वाली शोभायात्रा देश और विदेश में विख्यात है। इसी कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगत यहां दर्शन के लिए पहुंचती है। यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता और गुरु महाराज की शिक्षाओं का जीवंत संदेश देती है।
इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे राजनीतिक हालात और समसामयिक मुद्दों पर सवाल किए, तो सुखबीर बादल ने साफ शब्दों में कहा कि वह आज किसी भी राजनीतिक विषय पर कोई बयान नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह इस पावन अवसर पर केवल गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं और इस मंच को राजनीतिक बयानबाजी के लिए उपयोग नहीं करना चाहते।

सेवा भाव के साथ संगत को शामिल होने की अपील

उन्होंने दोहराया कि गुरु पर्व के मौके पर राजनीति से ऊपर उठकर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संगत में शामिल होना चाहिए। इसलिए वह किसी भी तरह के सियासी सवालों का जवाब नहीं देंगे। इस अवसर पर उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी, जिला यूथ अकाली दल के अध्यक्ष अमृतबीर सिंह, जिला अकाली जत्था के शहरी अध्यक्ष इकबाल सिंह ढींडसा, मनिंदर पाल सिंह गुंबर, जीएस जज सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। इसके उपरांत सुखबीर बादल शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाए गए मंचों पर भी पहुंचे और संगत का अभिवादन स्वीकार किया।
Google search engine


पिछला लेखमिशन रंगला Punjab, 2.7 लाख दलित छात्रों को 271 करोड़ का वजीफा, CM मान का पूर्व सरकार पर भी निशाना
अगला लेखJalandhar-Ludhiana Highway पर आज नौ घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, यहां देखें वैकल्पिक मार्ग