होम latest News नकली वीजा लगवाकर म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 4 आरोपी गिरफ़्तार

नकली वीजा लगवाकर म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 4 आरोपी गिरफ़्तार

0

पुलिस जिला बरनाला द्वारा साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की गई है।

विदेशों में बैठे साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि एसएसपी बरनाला के दिशा-निर्देशों पर साइबर क्राइम से संबंधित मामलों में की जा रही जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों के संपर्क में रहकर उन्हें बैंक अकाउंट उपलब्ध करवा रहे थे।
इन अकाउंट्स के जरिए फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आम लोगों से पैसे ठगे जाते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इन म्यूल बैंक अकाउंट्स के माध्यम से करीब 19,000 अमेरिकी डॉलर की साइबर ठगी की गई। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम बरनाला में दिनांक 31.01.2026 को एफआईआर नंबर 04, धारा 318(4) बीएनएस तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा काबू किए आरोपियों के नाम : लवदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी मंसा रोड, जिला (फिरोजपुर), अमृतपाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी मंसा रोड, (फिरोजपुर), लविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी मेहना वाला मोहल्ला, जिला (फिरोजपुर), सुखदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी ढांगा खुर्द, जिला फिरोजपुर पुलिस के अनुसार ये आरोपी विदेशों से आने वाली कॉल्स और मैसेज के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे, जिनमें ठगी की रकम जमा करवाई जाती थी। बाद में यह रकम विदेशों में बैठे ठगों तक पहुंचाई जाती थी।
बरनाला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड, पिन नंबर या ओटीपी साझा न करें। यदि किसी को साइबर ठगी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच हुई झड़प, गोल्डी बराड़ गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार
अगला लेख‘PM Modi की लोकसभा में आने की हिम्मत नहीं’, नरवणे की किताब को लेकर Rahul Gandhi’ का हमला