होम latest News Jammu Kashmir: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, जैश के दो...

Jammu Kashmir: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, जैश के दो आतंकी ढेर

0

जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।

जिला उधमपुर के पहाड़ी और जंगली इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई, जो बुधवार तक जारी रही। इस संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया।
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। मंगलवार को रामनगर और बसंतगढ़ के बीच स्थित दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही।
पूरे इलाके में हाई अलर्ट
मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे इस संयुक्त अभियान को ‘ऑपरेशन केया’ नाम दिया गया है। गौरतलब है कि आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते उधमपुर जिले के पहाड़ी और जंगली इलाकों में पहले से ही तलाशी अभियान जारी है।
Google search engine


पिछला लेखRahul Gandhi ने Ravneet Bittu को कहा ‘गद्दार’, जवाब में मंत्री ने कहा- देश के दुश्मनों से
अगला लेखLudhiana में Digital लूट, दुकानदारों जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाए ऐसा कांड