होम latest News 84 के दंगे हों या पंजाबी को गद्दार कहना- Rahul Gandhi के...

84 के दंगे हों या पंजाबी को गद्दार कहना- Rahul Gandhi के परिवार की फितरत ही यही: Ashwani Sharma

0

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी बहस के बाद राजनीति गरमा गई है।

 राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में हुई तीखी बहस के बाद राजनीति गरमा गई है। इसी बीच पंजाब BJP के वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी निंदा की। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट शेयर कर अश्वनी शर्मा ने कहा है कि पार्टी द्वारा वर्षों पहले बोया गया नफरत का बीज आज भी उसी रूप में दिखाई दे रहा है। बयान में राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा को उसी सोच का प्रतीक है।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक पंजाब और पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं और उन्हीं कुर्बानियों के चलते गांधी परिवार लंबे समय तक देश की सत्ता में बना रहा। बयान में आरोप लगाया गया कि 1947 से लेकर आज तक कांग्रेस की राजनीति ने पंजाब को केवल जख्म ही दिए हैं- चाहे वह पंजाब का बंटवारा हो, श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला, 1984 के सिख विरोधी दंगे या फिर आज एक पंजाबी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंजाबी और सिख समुदाय देश के गद्दार नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। अंत में राहुल गांधी से तुरंत माफी मांगने की मांग की गई है।
PunjabKesari
Google search engine


पिछला लेखJalandhar में हैवानियत, खाना मांग रही बच्ची को जमीन पर पटका
अगला लेखPunjab से Himachal जाने वाले सावधान! कहीं मंहगे ना पड़ जाएं शौक