होम latest News Bathinda आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही 8 साल...

Bathinda आवारा कुत्तों का आतंक, घर के बाहर खेल रही 8 साल की मासूम पर किया हमला, बच्ची गंभीर रूप से घायल

0

Bathinda जिले के भागू गांव में आवारा कुत्तों के आतंक का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि गली में खेल रही आठ साल की एक मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घसीटते हुए खेतों की ओर ले गए और बुरी तरह नोच लिया। बच्ची को शरीर पर करीब 40 जगहों पर गंभीर जख्म आए हैं।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बच्ची दर्द के कारण न तो ठीक से खाना खा पा रही है और न ही सो पा रही है।

आवारा कुत्तों के हमले से 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल

बच्ची की मां करमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी घर से खेलने के लिए बाहर गई थी, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वह बाहर आईं और पड़ोसियों को बुलाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी गांव में बच्चों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Google search engine


पिछला लेखWeather Update: Punjab में अब कम होगी ठंड! मौसम रहेगा साफ; जानें मौसम का हाल
अगला लेखपत्नियों के साथ नहीं रह सकेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें BCCI ने क्यों लागू किया सख्त Rules