होम latest News नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत...

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: Baltej Pannu

0

 मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेशवासियों को साथ लेकर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे (नशे) के ठिकाने बताना एक सांसद की बेहद ओछी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को नशा रोकने के बजाय नशा बिकने वाली जगहों को प्रमोट करना शोभा नही देता।
पन्नू ने कहा कि चाहे 10 साल का अकाली-भाजपा राज रहा हो या उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्वयं चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, इन सभी ने पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया और इसे रोकने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
आज जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेशवासियों को साथ लेकर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है,जिसने नशा तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है, तब चन्नी जैसे नेता वीडियो डालकर यह बता रहे हैं कि चिट्टा कहाँ उपलब्ध है। यह सीधे तौर पर सरकार की नशा विरोधी मुहिम को कमजोर करने और नशे के सौदागरों की मदद करने की एक सोची-समझी साजिश है।
बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का काम पुलिस को जानकारी देकर नशे को रुकवाना होता है, न कि वीडियो के जरिए नशे के ठिकानों का प्रचार करना। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चन्नी अब नशा बेचने वालों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं?
पन्नू ने कहा कि पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे कांग्रेस के नेता नशे के खिलाफ जंग में साथ देने के बजाय बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि वे बताएं उनकी पार्टी सरकार की नशा विरोधी मुहिम के साथ खड़ी है या नशा बेचने वालों के साथ? पन्नू ने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति से ‘आप’ सरकार का नशा मुक्ति का संकल्प कमजोर नही होगा। सरकार नशे के खात्मे तक अपनी जंग जारी रखेगी।
Google search engine


पिछला लेखमुख्यमंत्री Swasthya Bima Yojana से 65 लाख परिवारों को मिला 10 लाख रुपए का सुरक्षा कवच: Kuldeep Dhaliwal
अगला लेखPunjab-Haryana High Court को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी