होम latest News Sachin Tendulkar ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को बेटे अर्जुन की शादी का...

Sachin Tendulkar ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को बेटे अर्जुन की शादी का दिया निमंत्रण

0

दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने निमंत्रण दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आने निमंत्रण दिया। इसकी जानकारी सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने युवा जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया, साथ में अच्छी सलाह भी दी। इसके लिए उनका धन्यवाद।”
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटे अर्जुन तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया के साथ प्रधानमंत्री मोदी को शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। 26 साल के बाएं हाथ के पेसर अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की थी

अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक मुंबई के प्रभावशाली और अमीर परिवार से हैं। वह मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर और निदेशक के तौर पर काम करती हैं। घई परिवार की हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में अच्छी-खासी मौजूदगी है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और पॉपुलर आइसक्रीम ब्रांड, ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं।
बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर गोवा की तरफ से बतौर ऑलराउंडर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट लेने के साथ ही 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन उनके नाम हैं।
अर्जुन आईपीएल का भी हिस्सा है। 2021 में मुंबई इंडियंस में वह शामिल हुए थे। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में उन्होंने डेब्यू किया था। अब तक आईपीएल के 5 मैचों में वह 3 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में वह एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे।
Google search engine


पिछला लेखMohali के स्कूलों को मिली Bomb से उड़ाने की धमकी, Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अगला लेखJalandhar का Mariton Hotel बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे