होम latest News Punjab में बदलेगा मौसम… इन 13 जिलों में IMD ने किया आंधी-बारिश...

Punjab में बदलेगा मौसम… इन 13 जिलों में IMD ने किया आंधी-बारिश का अलर्ट

0

पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।

मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में आज आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजधानी चंडीगढ़ में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि एक दिन पहले भी ऐसा ही पूर्वानुमान जारी हुआ था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज नहीं की गई।
किन जिलों में अलर्ट
विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
मानसा में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है, जो करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में लगभग इतनी ही गिरावट आने की संभावना है। 19 से 23 फरवरी के बीच मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
Google search engine


पिछला लेखGold Silver Price Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी के दाम बढ़े या घटे? जानें आपके शहर के Latest Rate
अगला लेखEducation Minister हरजोत सिंह बैंस ने BPEO को किया Suspends; Teachers को Notice जारी