होम latest News शायराना अंदाज में फिर गरजे Navjot Singh Sidhu, विरोधियों को इशारों-इशारों में...

शायराना अंदाज में फिर गरजे Navjot Singh Sidhu, विरोधियों को इशारों-इशारों में दिया जवाब

0

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार फिर उन्होंने सीधे बयान देने के बजाय शायरी के जरिए विरोधियों पर निशाना साधा है। सिद्धू के इस अंदाज ने सियासी माहौल में नई हलचल पैदा कर दी है।
हाल ही में साझा की गई पंक्तियों में सिद्धू ने किसी का नाम लिए बिना अपने विरोधियों पर तंज कसा। उनके इस शायराना अंदाज को राजनीतिक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। समर्थक जहां इसे उनकी बेबाक शैली बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे राजनीतिक कटाक्ष मान रहे हैं। सिद्धू ने शायराना अंदाज में कहा कि, ”वो एक समंदर खंगालने में लगे हुए है, हमारी कमियां निकालने लगे हुए हैं… जिनकी अपनी लंगोटियां तक फटी हुई हैं, वह हमारी पगड़ी उछालने में लगे हुए हैं। औ जाओ यार!… खटैक”
सिद्धू की इस शायरी को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इस शायराना अंदाज में सिद्धू ने कहने  कोशिश की है कि कुछ लोग अपनी कमजोरियों पर पर्दा डालकर दूसरों की आलोचना में जुटे रहते हैं। विरोधियों द्वारा छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के संदर्भ में जोड़ा जा रहा है। इसी तरह ‘लंगोटियां फटी हुई हैं’ जैसे शब्दों को उन लोगों पर कटाक्ष माना जा रहा है, जो खुद विवादों और सवालों के घेरे में होने के बावजूद दूसरों की साख पर सवाल उठाते हैं। राजनीतिक हलकों में इस शायरी को एक परोक्ष लेकिन तीखा जवाब माना जा रहा है, जिसने चर्चा का नया दौर शुरू कर दिया है।
Google search engine


पिछला लेखGurdaspur में 18 टायरी ट्रक और टिप्पर की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत
अगला लेखPunjab CM Office और Chandigarh Court को बम उड़ाने की धमकी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात