होम latest News Mohali Hospital से डिस्चार्ज हुए CM Bhagwant Mann , 2 दिन पहले...

Mohali Hospital से डिस्चार्ज हुए CM Bhagwant Mann , 2 दिन पहले हुए थे भर्ती

0

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को Mohali स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Punjab के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को मोहाली स्थित अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अब चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत अब स्थिर है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री लुधियाना में आयोजित किला रायपुर खेलों के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को मोहाली के Fortis Hospital में भर्ती कराया गया था। बुधवार को  दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Sangrur दौरे के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

15 Februaryको महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री मान संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन किया।

मंदिर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके चलते उनका संगरूर के बाद प्रस्तावित फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया और उन्हें तुरंत मोहाली के अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, 16 February को वह मोगा में आयोजित एक रैली में शामिल हुए थे। रैली के बाद उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें उसी दिन दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को कुछ दिनों तक आराम की सलाह दी गई है।

Google search engine


पिछला लेखLawrence Gang की ‘मैडम जहर’ अरेस्ट, Beauty Parlour की आड़ में चल रहा था Lady Don का खूनी खेल… Boyfriend संग करती थी ये काम
अगला लेखPunjab Weather: Punjab में 24 February तक मौसम रहेगा साफ, धूप के साथ चलेगी ठंडी हवा