होम latest News Jalandhar के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस का DAV...

Jalandhar के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस का DAV और APJ ब्रांच में सर्च ऑपरेशन

0

जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है।

शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है। स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं।
पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

1 फरवरी को PM के दौरे से पहले भी मिली थी धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले 1 फरवरी को भी जालंधर के 6 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने कहा था कि स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था।
श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती पर शोभायात्रा के चलते स्कूलों की छुट्टी थी। एक स्कूल को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया था कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया था। अंदर लिखा था 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा।
हम श्री गुरु रविदास जी की रिस्पेक्ट करते हैं। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां। इससे पहले भी 25 दिसंबर को जालंधर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Google search engine


पिछला लेखखामेनेई की मौत के बाद Srinagar में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
अगला लेखJalandhar में 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बाइक: तड़प-तड़पकर युवक ने तोड़ा दम, मोबाइल-पर्स गायब