होम latest News Ludhiana के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और...

Ludhiana के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0

लुधियाना शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को आज सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।

धमकी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसके बाद प्रशासन और स्टाफ में तनाव फैल गया। जानकारी मिलते ही लुधियाना पुलिस का बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर स्कूल कैंपस को खाली कराया जा रहा है और पुलिस पूरी तलाशी ले रही है।
स्कूलों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घबराए माता-पिता तुरंत अपने बच्चों को लेने पहुंचे, जबकि प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। साइबर सेल धमकी भेजने वाले का पता लगाने के लिए ईमेल के IP एड्रेस को ट्रैक कर रही है।
साइबर सेल कर रही है जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी कोई शरारती प्रयास है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा। पंजाब में हाल के महीनों में नकली ईमेल के माध्यम से स्कूलों को डराने की घटनाओं में इज़ाफा हुआ है, इसलिए इस मामले की जांच और कड़ी कर दी गई है।
मोहाली में भी मिली थी धमकी
यह पहला मामला नहीं है। 10 फरवरी को मोहाली के 16 स्कूलों को भी बम धमकी मिलने की घटना सामने आई थी। धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि दोपहर 1:11 बजे बम फट सकता है और इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। जांच के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस और प्रशासन अब तक सतर्क हैं और सभी स्कूलों में सुरक्षा उपायों को बढ़ाया गया है।
Google search engine


पिछला लेखहोर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्त चेतावनी, IRGC ने कहा- ‘एक लीटर तेल भी नहीं ले जाने देगा ईरान’
अगला लेखJalandhar में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:जान से मारने की धमकी, 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज