होम latest News पंजाब CM भगवंत मान मलेरकोटला ईदगाह पहुंचे:मुस्लिम भाईचारे को दी ईद की...

पंजाब CM भगवंत मान मलेरकोटला ईदगाह पहुंचे:मुस्लिम भाईचारे को दी ईद की बधाई, मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद के मौके पर मलेरकोटला में ईदगाह पर पहुंचे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद के मौके पर मलेरकोटला में ईदगाह पर पहुंचे। ईद की नमाज अता करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भर के मुस्लिम भाईचारे को ईद की शुभकामनाएं दी।
सीएम ने कहा कि ईदगाह में आकर सकून मिला। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर सभी लोग प्रेम से एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। ईद से पूरे समाज को आपसी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है।
सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि मलेर कोटला में सरकार जल्दी ही मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि मलेर कोटला में और भी कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मलेरकोटला के एमएलए मोहम्मद जमील उर रहमान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मलेरकोटला में सुबह-सुबह नमाज अता करने जुटे लोग
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने से पहले मलेरकोटला में ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अता करने पहुंचे। विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग गले मिलकर अपने शिकवे दूर करते हैं और मिलकर आगे बढ़ते हैं।
Google search engine


पिछला लेखLNG गैस प्लांट की तबाही के बाद Qatar के ऊर्जा राज्य मंत्री का आया बयान
अगला लेखजालंधर में ईदगाह पहुंचे सांसद चन्नी:मुस्लिम लुक में नजर आए, नमाज में हुए शामिल, ईद की दी बधाई, बोले- अल्लाह कांग्रेस की सरकार लाए