जालंधर जिले के गोराया पुलिस थाना क्षेत्र में लूट की एक और घटना सामने आई है।
जालंधर जिले के गोराया पुलिस थाना क्षेत्र में लूट की एक और घटना सामने आई है। यह वारदात गोराया गांव के घुरका में संग ढेसियां नहर पुल के पास हुई। लुटेरों ने एक कार पेंटर जसवीर राज से एक हजार रुपये नकद छीन लिए और उनका फोन तोड़ दिया।
पीड़ित जसवीर राज ने बताया कि वह काम से छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रोका। लुटेरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उनसे नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर एएसआई बावा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ।