होम latest News Jalandhar में BSNL Exchange में आग, लाखों का नुकसान; कई इलाकों में...

Jalandhar में BSNL Exchange में आग, लाखों का नुकसान; कई इलाकों में इंटरनेट-फोन सेवाएं बंद

0

विभाग की ओर से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जालंधर के नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण लाखों के उपकरण फूंक गए, जिसके चलते मकसूदां और विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरे परिसर को धुएं के गुबार और लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में अधिकारियों ने हादसे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
आग पर फायर बिग्रेड ने पाया काबू।
ये इलाके हुए प्रभावित
इस अग्निकांड में एक्सचेंज में रखे महंगे तकनीकी उपकरण और मशीनरी जल गई। विभाग की ओर से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से शहर की कनेक्टिविटी पर पड़ा है। इस हादसे के कारण मकसूदां,लिधड़ा समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की गंभीरता को देखते हुए BSNL के SDO मनीष कुमार, JTO चमकौर और प्रीत मोगल तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar के 11 चौक पर आज रहेगा रुट डायवर्जन:श्रीराम नवमी को लेकर शोभायात्रा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अगला लेख9 दिन बाद भी डिफ्यूज नहीं हो पाया झारखंड की जमीन से निकला सेकंड वर्ल्ड वार का बम… सेना करेगी ‘बंकर तकनीक’ का इस्तेमाल