होम latest News LPG बुकिंग पर आया बड़ा Update, इन लोगों को 25 दिन...

LPG बुकिंग पर आया बड़ा Update, इन लोगों को 25 दिन में नहीं मिलेगा Cylinder

0

एलपीजी बुकिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

जिन ग्राहकों के पास दो सिलेंडर हैं यानी डबल बॉटल कनेक्शन है उन्हें अब रिफिल बुक करने से पहले अपनी पिछली डिलीवरी के बाद 35 दिनों तक इंतजार करना होगा. पहले यह अंतराल 25 दिनों का था. यह नियम शहरी और ग्रामीण इलाकों सभी जगहों पर लागू होगा.नए नियम के अनुसार जिन लोगों के पास डबल बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब नया सिलिंडर बुक करने के लिए 35 दिन इंतजार करना होगा. यानी आप एक सिलिंडर इस्तेमाल करेंगे और दूसरा बैकअप के रूप में घर में रहेगा, लेकिन अगली बुकिंग 35 दिन बाद ही हो सकेगी. पहले यह समय 25 दिन था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है ताकि गैस की सप्लाई सही तरीके से सभी तक पहुंच सके. इसलिए अब ऐसे परिवारों को अपने इस्तेमाल की प्लानिंग ध्यान से करनी होगी, क्योंकि जल्दी बुकिंग करने पर भी सिस्टम उसी तय समय पर स्लॉट देगा.
25 दिनों में कौन बुक कर सकता है
जिन लोगों के पास सिर्फ एक ही सिलिंडर वाला कनेक्शन है, वे अब भी 25 दिन बाद नया सिलिंडर बुक कर सकते हैं. यानी जो परिवार बिना बैकअप सिलिंडर के काम चला रहे हैं, उनके लिए इंतजार का समय कम रखा गया है. यह नियम उन लोगों के लिए राहत है जिन्हें जल्दी गैस की जरूरत पड़ती है. सरकार का उद्देश्य है कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस मिल सके और उन्हें खाली सिलिंडर की परेशानी न झेलनी पड़े.
45 दिनों में कौन बुक कर सकता है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अब 45 दिन बाद ही नया सिलिंडर बुक करने की अनुमति होगी. यह योजना गरीब परिवारों और महिलाओं के लिए है, इसलिए इसकी सप्लाई व्यवस्था अलग तरीके से संभाली जाती है. 45 दिन का समय इसलिए रखा गया है ताकि सभी लाभार्थियों तक गैस सही समय पर पहुंच सके और किसी तरह की कमी या दिक्कत न हो.
Google search engine


पिछला लेख9 दिन बाद भी डिफ्यूज नहीं हो पाया झारखंड की जमीन से निकला सेकंड वर्ल्ड वार का बम… सेना करेगी ‘बंकर तकनीक’ का इस्तेमाल
अगला लेखपाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने की नहीं मिली इजाजत, ईरान ने भेजा वापस