होम latest News LPG संकट के बीच राहत: 7 साल बाद ईरान से भारत आ...

LPG संकट के बीच राहत: 7 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस

0

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत में एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण भारत में एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा है और कई जगहों पर कमी की स्थिति बन गई है। इसी बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। करीब 7 साल बाद पहली बार ईरान से एलपीजी का एक बड़ा कार्गो भारत के लिए भेजा गया है।
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल और गैस खरीद पर 30 दिनों की अस्थायी छूट दिए जाने के बाद भारत ने 2019 के बाद पहली बार ईरान से एलपीजी खरीदी है। इस फैसले से देश में गैस की कमी को कुछ हद तक दूर करने में मदद मिल सकती है।
बता दें साल 2019 में अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके चलते भारत को मजबूरी में ईरान से तेल और गैस का आयात बंद करना पड़ा था। तब से भारत अन्य देशों पर निर्भर हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, एलएसईजी (LSEG) के आंकड़े बताते हैं कि यह एलपीजी टैंकर पहले चीन के लिए रवाना किया गया था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे भारत की ओर मोड़ दिया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्गो के भारत पहुंचने से घरेलू बाजार में एलपीजी की सप्लाई बेहतर हो सकती है और लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मिडिल ईस्ट की स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है, इसलिए आगे की आपूर्ति पर नजर बनी रहेगी।
Google search engine


पिछला लेखअब PNG कनेक्शन के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, घर बैठे हो जाएगा आवेदन
अगला लेखJalandhar में बारिश से बदला मौसम:तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड बढ़ी