होम latest News कुवैत से भारत आए 20 शव, प्लेन में केवल डेड बॉडीज, कोई...

कुवैत से भारत आए 20 शव, प्लेन में केवल डेड बॉडीज, कोई यात्री नहीं

0

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का दूसरा महीना शुरू होने के साथ ही, पश्चिम एशिया में अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है।

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने हमला कर दिया था, इसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है और इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पनपा हुआ है। मासूमों की जान जा रही है, फ्लाइट रद्द हो रही हैं, महंगाई बढ़ रही है। हर प्रकार से यह युद्ध जनता को नुकसान पहुंचा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि कुवैत में हाल ही में अलग-अलग कारणों से जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे।

मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुथुकुलथुर के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल थे, जिनकी एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट (पानी से नमक हटाने वाले संयंत्र) पर हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। बाकी 19 लोगों की मौत अलग-अलग घटनाओं और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय संघर्ष के चलते उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने में देरी हो गई थी। बता दें कि इस प्लेन में केवल शव थे, यह कोई यात्री फ्लाइट नहीं थी।

विदेश में भारतीय मिशन कैसे कर रहे सहयोग?

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का दूसरा महीना शुरू होने के साथ ही, पश्चिम एशिया में अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारी ने आगे बताया कि कुवैत में मौजूद भारतीय मिशन, स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि कुवैत में हुए हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जा सके। संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा, ‘कल, दुर्भाग्यवश कुवैत में हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत में हमारा मिशन मृतक के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता देने तथा उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। दुर्भाग्यवश, अलग-अलग घटनाओं में अब तक आठ भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है और एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है…’
कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोमवार को, कुवैत में एक डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए हमले के कारण एक भारतीय नागरिक की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने कहा कि वे अधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि हर संभव सहायता प्रदान की जा सके। ‘X’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, ‘कुवैत में भारतीय दूतावास, कल कुवैत में एक डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए हमले के कारण एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दूतावास, हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’
कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हुए ‘ईरानी हमले’ के परिणामस्वरूप एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और एक प्रमुख बिजली व वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट की एक सर्विस बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।
Google search engine


पिछला लेखआम आदमी को बड़ा झटका, 1 अप्रैल से बदल गए ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
अगला लेखMandi Gobindgarh में 1100 करोड़ का बड़ा निवेश: कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora ने गिनाए फायदे