होम latest News AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से...

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया, कहा- बोलने के लिए न दिया जाए समय

0

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है.

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र देकर यह जानकारी दी है. इसके अलावा AAP ने यह भी कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय न दिया जाए. अब पार्टी के राज्यसभा में नए उप नेता डॉ. अशोक मित्तल होंगे, जो पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं. AAP ने यह पत्र राज्यसभा सचिवालय को भेज दिया है.
राघव चड्डा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कुछ मतभेद या दूरी की खबरें और अटकलें लंबे समय से चल रही हैं. AAP के इस कदम से उनके बीच चल रहे मतभेद पर मुहर लगती दिख रही है. लेकिन आधिकारिक रूप से विवाद या पार्टी से अलग होने जैसा कोई बयान पार्टी की तरफ से नहीं आया है.

आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा

पार्टी के अभी राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं. पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली लोकपाल बिल पर काम करते हुए की थी. पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ा, वे राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और AAP की 2015 के दिल्ली चुनावों में जीत के बाद पार्टी के सबसे कम उम्र के कोषाध्यक्ष बने. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली से लड़ा, लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए. इसके बाद उन्होंने 2020 में राजेंद्र नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता.
2022 में राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बने और तब से उन्होंने मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए, AAP के संसदीय और संगठनात्मक मामलों में अहम भूमिका निभाई है. 2023 में AAP ने उन्हें संजय सिंह की जगह राज्यसभा में अपना नेता नियुक्त किया था.
Google search engine


पिछला लेखशेयर बाजार में दमदार वापसी: जानें Sensex- Nifty के हाल, इन शेयरों में दिखी तेजी
अगला लेखPakistan कर सकता है गलत हरकत, अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- Rajnath Singh