होम latest News Jalandhar West में मंत्री भगत ने की जनसभा:मान सरकार की गिनाईं उपलब्धियां,...

Jalandhar West में मंत्री भगत ने की जनसभा:मान सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, कहा-खेल मैदानों और मुफ्त शिक्षा से बदलेगा पंजाब

0

मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी।

जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब सरकार की चार साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार ने चार साल में सरकार द्वारा किए गए जमीनी विकास कार्यों, जैसे मुफ़्त बिजली, शिक्षा में सुधार, मोहल्ला क्लीनिक, और खेल मैदानों के निर्माण की जानकारी देना था।
इस सभा को संबोधित करते हुए जालंधर वेस्ट विधायक औ मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह कोई चुनावी रैली नहीं है, बल्कि जनता की अदालत में सरकार के कार्यों का हिसाब देने का एक प्रयास है। उन्होंने जालंधर वेस्ट के पार्षद कुमुद जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक साल में शहर की कायाकल्प हो चुकी है। शहर के हर चौराहे की खूबसूरती और हर कोने में चल रहे सफाई अभियान इस बात का प्रमाण हैं कि एक ईमानदार मेयर शहर की सूरत बदल सकता है।
जालंधर में आयोजित जनसभा में मौजूद लोग।
जालंधर में आयोजित जनसभा में मौजूद लोग।
खेलों से नशा मुक्ति का मार्ग पंजाब के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए सरकार ने एक बड़ी पहल की है।मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पूरे पंजाब के गांवों में 9,000 खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। इन मैदानों में कबड्डी, क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी के लिए आधुनिक सुविधाएं और सामान सरकार की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का मानना है कि जो बच्चा खेल के मैदान से जुड़ेगा, वह नशे से दूर रहेगा।
शिक्षा और रोजगार पर जोर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए पंजाब सरकार 5-5 एकड़ में आधुनिक स्कूलों का निर्माण कर रही है, जो निजी स्कूलों को भी टक्कर देंगे। यहां शिक्षा पूरी तरह मुफ्त होगी ताकि गरीब से गरीब बच्चा भी डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर सके। इसके साथ ही, पारदर्शी तरीके से बिना किसी सिफारिश के 65,000 सरकारी नौकरियां पंजाब के नौजवानों को दी जा चुकी हैं, जिसका रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर मौजूद है।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़ी सरकार
मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि 10 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की जानकारी दी। अब परिवार का कोई भी सदस्य बीमार होने पर बड़े निजी अस्पतालों जैसे फोर्टिस या मैक्स में कार्ड दिखाकर मुफ्त इलाज करा सकता है। उन्होंने आगे कहा की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने पेंशन और आर्थिक मदद की योजनाओं में विस्तार किया है। बुढ़ापा और विधवा पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। साथ ही, परिवार की महिलाओं के लिए प्रति माह सम्मान राशि की योजना लागू की जा रही है, जिससे एक ही परिवार में कई महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
Google search engine


पिछला लेखसड़कों का नवीनीकरण, खेती के लिए नहर… फाजिल्का में करोड़ों की विकास परियोजनाएं
अगला लेखरसोई से सड़क तक महंगाई की मार! टॉरेंट गैस ने 2.50 रुपए महंगी की सीएनजी