होम latest News Punjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के...

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, आज और कल आंधी के साथ होगी बारिश

0

सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में बादल छाए रहे, जबकि फाजिल्का और चंडीगढ़ में हल्की वर्षा हुई।

 सोमवार को भी पंजाब के कई जिलों में जहां बादल छाएं रहे, वहीं कई जिलों में दिनभर तीखी धूप रही। जबकि फाजिल्का व चंडीगढ़ में वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार फाजिल्का में 12.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई।
जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। जिसके चलते दिन में गर्मी रही और तापमान बढ़ा। बठिंडा में दिन का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला में 32.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 31.6 डिग्री सेल्सियस, मोहाली में 31.4 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर में 31.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर वर्षा के बीच ओलावृष्टि हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद नौ अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।
Google search engine


पिछला लेखआत्मनिर्भर पंजाब की ओर बढ़े कदम, मुफ्त बिजली के साथ मुनाफे का रिकॉर्ड; बुनियादी ढांचे में सुधार से चमका बिजली क्षेत्र
अगला लेखPunjab के मानसा थर्मल प्लांट पर आधी रात में उड़े संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी और सेना को दी सूचना