होम latest News Jalandhar में खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक:बेसुध हुआ शख्स, राहगीर ने...

Jalandhar में खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक:बेसुध हुआ शख्स, राहगीर ने परिवार को किया सूचित; बची जान

0

जालंधर के चिक्क-चिक्क रोड के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया।

इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति मौके पर ही बेसुध हो गया। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद की।
राहगीर ने घायल के फोन से उसके परिवार को सूचित किया, जिसके बाद घायल का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया।
मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा जानकारी के मुताबिक, चिक्क-चिक्क हाउस के पास एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
लोगों ने की घायल की मदद।
लोगों ने की घायल की मदद।
होश खो चुका था बाइक सवार पूरी हादसे के बाद बाइक सवार व्यक्ति पूरी तरह होश खो चुका था और बोलने की स्थिति में नहीं था। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति का फोन उठाया और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की।
राहगीरों ने घायल की पत्नी को किया फोन राहगीरों ने घायल की पत्नी को फोन किया और हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घायल व्यक्ति का बेटा और अन्य पारिवारिक सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम ‘बिट्टू’ है और वे जालंधर के ‘बस्ती शेख’ इलाके के रहने वाले हैं।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उन्हें जैसे ही फोन पर सूचना मिली, वे घबरा गए और तुरंत घटनास्थल की ओर भागे।
Google search engine


पिछला लेखजालंधर के मलसियां में एक्सीसेंड में 2 की मौत:2 बाइकें टकराने से युवक ट्राली के नीचे आए, मौके पर दम तोड़ा, 2 घायल जालंधर रैफर
अगला लेखJalandhar में रबड़ फैक्ट्री में लगी आग, टायर जले:शार्ट सर्किट का शक, फायर ब्रिगेड कर्मी बोले- नहीं थे सेफटी उपकरण