होम latest News Chandigarh में नगर निगम कर्मचारी की लाश मिली:पीठ पर चोट के निशान,...

Chandigarh में नगर निगम कर्मचारी की लाश मिली:पीठ पर चोट के निशान, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

0

चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित जंगल क्षेत्र में नगर निगम के एक कर्मचारी का शव मिला।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मनीमाजरा क्षेत्र का निवासी था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शव पर खासकर पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
मृतक के मोबाइल फोन की जांच
पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी आखिरी बार किससे और क्या बातचीत हुई थी। वहीं, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की रंजिश या विवाद की जानकारी मिल सके।
घर से ड्यूटी के लिए निकला था कृष्ण कुमार
पुलिस ने जंगल क्षेत्र में एंट्री के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोशिश की जा रही है कि यह पता लगाया जा सके कि कृष्ण कुमार जंगल में अकेले गया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ड्यूटी के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में आया।
Google search engine


पिछला लेखPunjab में 5 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट:हिमाचल में ओलावृष्टि से टेंपरेचर सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे; आज नहीं चलेगी हीट वेव
अगला लेखकिडनी मरीजों के लिए उम्मीद बनी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, डायलिसिस में रिकॉर्ड उपलब्धि