होम latest News मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र...

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में गई जान

0

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे.
अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा. दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Google search engine


पिछला लेखIran की डर्टी बम धमकी से बढ़ी दुनिया की टेंशन, अमेरिका ने शुरू की सैन्य तैयारी