होम latest News Ludhiana में कॉल सेंटरों पर पुलिस की रेड:100 से अधिक युवक-युवतियां हिरासत...

Ludhiana में कॉल सेंटरों पर पुलिस की रेड:100 से अधिक युवक-युवतियां हिरासत में, जल्द अधिकारी करेंगे खुलासा

0

लुधियाना में कॉल सेंटरों पर पुलिस टीमों ने रेड की है।

पुलिस ने बीती रात यह कार्रवाई की है। फिरोजपुर रोड पर यह अवैध कॉल सेंटर चल रहे थे। साइबर सेल की पुलिस टीमों ने एक साथ 2 सेंटरों पर छापामारी की। पुलिस दबिश दौरान 100 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है, जो विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाकर उनसे लाखों की ठगी कर रहे थे।
सूत्रों मुताबिक ये फर्जी कॉल सेंटर फिरोजपुर रोड स्थित संधू टावर और सिल्वर आर्क मॉल के पास एक अन्य बिल्डिंग में चल रहे थे।
विदेशों में बैठे लोगों को बनाते थे टारगेट
गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के अलावा अन्य राज्यों से है। इनका मुख्य काम विदेशों में बैठे लोगों को फोन करके डराना-धमकाना या झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से पैसे ऐठना है।
रेड दौरान पुलिस को नकदी, मोबाइल फोन, हाई-टेक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी की वारदातों के लिए किया जाता था।

पुलिस इन कॉल सेंटरों के असली मालिकों और मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी है, जो पर्दे के पीछे से इस पूरे काले कारोबार को संचालित कर रहे थे।इस केस में जल्द पुलिस के सीनियर अधिकारी प्रेस वार्ता कर खुलासा करेंगे।

Google search engine


पिछला लेखMalaysia में फंसा पंजाबी युवक जालंधर पहुंचा:10 दिन डिटेंशन सेंटर रहा, संत सीचेवाल छुड़ाकर लाए
अगला लेखतरनतारन के वल्टोहा में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल