YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है.
YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर काफी चर्चा है, हाल ही में फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस एक्शन पैक फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 10 जून को फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है, ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है. अब टीजर के रनटाइम का भी खुलासा हो गया है, साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इसमें फुल एक्शन देखने को मिलने वाला है.
YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट एंटीसिपेटेड फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ये फिल्म जुलाई में दस्तक दे सकती है. फिलहाल फिल्म के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है, जो कि 10 जून है. हाल ही में टीजर के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 1 मिनट 58 सेकेंड का होने वाला है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि इतने समय में ही एक्शन सीन की पूरी झलक देखने को मिलेगी.
तीन भाषा में रिलीज होगी फिल्म
‘अल्फा’ फिल्म में बॉबी देओल भी शामिल हैं, जो कि विलेन के तौर पर नजर आएंगे. ये फिल्म तीन भाषा में रिलीज होने वाली है, जिसमें हिंदी, तेलुगू और तमिल है. ये फिल्म शिव रवैल डायरेक्ट कर रहे हैं, फिल्म की रिलीज की बात करें, तो पहले ‘अल्फा’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में खबर सामने आई कि तारीख बदल दी गई है. हालांकि, अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट के ऐलान का सभी को इंतजार है.
आलिया भट्ट का अलग अवतार





![alpha-teaser-run-time-1[1]](https://punjabprotv.com/Hindi/wp-content/uploads/2026/06/alpha-teaser-run-time-11-640x360.jpg)






