होम अजब गजब मुख्तार अंसारी पर खर्च किए 55 लाख रुपए पर सीएम मान का...

मुख्तार अंसारी पर खर्च किए 55 लाख रुपए पर सीएम मान का बड़ा बयान, बोले- अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा से वसूलेंगे

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गरमाने लगी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री और जेल मंत्री से वसूल करेंगे। अगर वह नहीं देंगे तो उनकी पेंशन से वसूलेंगे।

बता दें कि उस समय पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी और गृह विभाग अमरिंदर सिंह के ही पास था। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा जेल मंत्री थे। इसके बाद सुखजिंदर रंधावा का भी बयान आया है। रंधावा ने कहा कि सीएम सिर्फ बातें ही ना करें। उन्हें नोटिस देकर पूछे। वह हर सवाल का जवाब देंगे।

यूपी में मुख्तार के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। यूपी पुलिस अंसारी को हिरासत लेना चाहती थी लेकिन पंजाब सरकार गैंगस्टर का मेडिकल ग्राउंड दिखाकर उसे सौंपने से इन्कार कर देती थी। आखिर में यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो वहीं कैप्टन सरकार ने मुख्तार अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश दिया था।

Google search engine


पिछला लेखलोकसभा चुनाव से पहले मोदी और शाह को महाराष्ट्र से मिली बड़ी राहत? NDA को समर्थन देकर अजित पवार बने बड़ी वजह
अगला लेखपंजाब के केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस पत्नी ज्योति यादव के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए, किए बाबा बर्फानी के दर्शन, देखें तस्वीरें