होम अजब गजब पंजाब में बाढ़ के कारण हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान में छोड़ा गया...

पंजाब में बाढ़ के कारण हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान में छोड़ा गया 55 हजार क्यूसेक पानी, मचाएगा तबाही

0

फिरोजपुर, (punjabprotv) : पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी पाकिस्तान में तबाही मचाते हुए मंगलवार को भारत के पंजाब के ममदोट और फाजिल्का पहुंचेगा। सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। यही नहीं प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के लिए 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। पशुओं के लिए हरे चारे का भी बंदोबस्त किया गया है।

जानकारों के मुताबिक हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड में पानी छोड़ा गया है। सोमवार को हुसैनीवाला से 55 हजार क्यूसेक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। बता दें कि हुसैनीवाला के पास ही पाकिस्तान का कसूर नाला भी सतलुज नदी में मिलता है। नाले की वजह से हुसैनीवाला से सटे गांवों को मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।

उधर, फाजिल्का की डीसी डॉ. सेनू दुग्गल ने कहा कि हुसैनीवाला हेड से 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी मंगलवार तक फाजिल्का पहुंचेगा। नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। डीसी दुग्गल ने कहा कि 17 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। कैंप में प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा पशुओं के हरे चारे की भी व्यवस्था की गई है।

Google search engine


पिछला लेखपंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सीएम मान ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, पढ़ें किस जिले को कितनी राशि मिली
अगला लेखजालंधर में मोटरसाइकिल को बचाते समय खुद डूबा 24 साल का अर्शदीप, 12 घंटे बाद भी लापता, पढ़ें