होम अजब गजब आपकी नौटंकी, शायराना अंदाज और स्व-घोषित इमानदारी से अच्छी तरह हूं अवगत,...

आपकी नौटंकी, शायराना अंदाज और स्व-घोषित इमानदारी से अच्छी तरह हूं अवगत, मुख्यमंत्री मान ने मनप्रीत बादल पर साधा निशाना

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भाजपा नेता की नौटंकी, शायराना बातचीत और स्व- घोषित इमानदारी से वह अच्छी तरह अवगत है। यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा पंजाब पूर्व मंत्री के गलत कारनामों के बारे में जानता है।

उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल, जो कि काफ़ी लंबा समय राज्य के वित्त मंत्री रह चुके है, की राज्य को बर्बाद करने वाले अनसरों के साथ मिलीभुगत है। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के कार्यकाल दौरान लोगों के कल्याण के लिए तो राज्य का ख़ज़ाना हमेशा खाली रहा, लेकिन जनता के पैसे की अंधाधुध लूट होने दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने को लोगों के कल्याण की परवाह किए बिना पूर्व मंत्री की इच्छा अनुसार इस्तेमाल किया गया। भगवंत मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पूर्व मंत्री द्वारा अपनी गाड़ी स्वंय चलाने और टोल टैक्स भरने की चाल से अच्छी तरह जानकार है जबकि वास्तविकता इससे कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के आलीशान बगीचे में पैदा होने वाले हर फल का पूरा रिकार्ड राज्य सरकार के पास मौजूद है।

पिछला लेखअकेले चंडीगढ़ से ही हर रोज एवरेज 3 से 4 महिलाएं हो रही हैं गायब, राज्यसभा में रखी गई रिपोर्ट, पढ़ें हैरान करने वाले आंकड़े
अगला लेखपंजाब के एक और युवक की कनाडा में हार्टअटैक से मौत, आखिर कनाडा में क्यों आ रहे हैं स्टूडेंट को अटैक? पढ़ें