होम अजब गजब बाढ़ के पानी से डूब सकता है पूरा फिरोजपुर जिला, हुसैनीवाला हेड...

बाढ़ के पानी से डूब सकता है पूरा फिरोजपुर जिला, हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए, प्रशासन सतर्क, पढ़ें

0

न्यूज डेस्क, (punjabprotv) : फिरोजपुर में सतलुज दरिया के पानी से हालात बिगड़ रहे हैं। हुसैनीवाला की तरफ पंद्रह गांवों व बीएसएफ की सुविधा के लिए बने पुल को पानी ने नुकसान पहुंचाया है। दरिया का पानी दुलचीके में बने धुस्सी बांध से लग चुका है, बांध को नुकसान पहुंचता है तो पूरा फिरोजपुर पानी में डूब जाएगा। वहीं हरिके हैड से शनिवार को भी लगभग दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

ग्रामीणों के कहने पर जिला प्रशासन ने हुसैनीवाला हेड के गेट खुलवाए हैं। मल्लांवाला, पल्ला मेगा व हुसैनीवाला से सटे सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सेना और एनडीआरएफ नाव व मोटर बोट के जरिये ग्रामीणों को गांवों से निकाल सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने में जुटी है। गट्टी राजोके की तरफ बने पुल की मरम्मत सेना कर रही है।

बाढ़ से जिले के लगभग पचास गांव प्रभावित हैं। शहीदी स्मारक में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अलावा पंजाब माता (भगत सिंह की मां) की समाधि पानी में डूब गई है। कई गांवों में पशुओं के बह जाने की सूचना है। ग्रामीणों की मदद के लिए सेना और एनडीआरएफ दिन रात काम कर रही है। हरिके हेड से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Google search engine


पिछला लेखबड़ी खबर : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने कांटा, पढ़ें
अगला लेखहद ही हो गई : पंजाब में थानेदार ने ली आटो रिक्शा वाले से महज 1500 रुपए रिश्वत, विजिलेंस ने मौके पर पकड़ा