होम latest News पंजाब में बंद होंगे सभी टोल प्लाजा

पंजाब में बंद होंगे सभी टोल प्लाजा

0

पंजाब में सभी टोल प्लाजा बंद होने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार किसानों ने 15 नवंबर से सभी टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। मीटिंग के दौरान उत्तर भारत के 20 किसान संगठनों ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। इसलिए उन्होंने एक बार फिर से टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जरनैल सिंह कालेके व अमरजीत सिंह मोहरी ने बताया कि राज्य भर में 23-24 अक्तूबर को कार्पोरेट घरानों में  पी.एम. मोदी सरकार का पुतला जलाकर दशहरा मनाया जाएगा। किसान नेताओं ने सभी फसलों के दाम सुनिश्चित करने की गारंटी कानून बने, सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की मांग की है। यही नहीं किसान नेताओं ने मनरेगा के तहत श्रमिको को 200 दिन का रोजगार, नशे पर रोक और बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का 50 हजार करोड़ रुपए का पैकेज जारी करने के लिए कहा है।

Google search engine


Google search engine


पिछला लेखघर में घुस कबड्डी खिलाड़ी पर चलाई गोलियां
अगला लेखभीड़भाड़ वाली जगह में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है? इससे जुड़े फैक्ट्स कर सकते हैं परेशान